कुकी सूचना

कुकीज़ क्या हैं?

कुकी एक छोटी टेक्स्ट फ़ाइल है, जिसे हमारी वेबसाइट पर आने पर वह आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस में सहेजती है। इससे वेबसाइट आपकी गतिविधियों और प्राथमिकताओं (जैसे लॉगिन, भाषा, फ़ॉन्ट आकार और प्रदर्शन संबंधी अन्य प्राथमिकताओं) को याद रख पाती है, ताकि वेबसाइट पर दोबारा आने या एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ पर जाने पर आपको उन्हें बार-बार दर्ज न करना पड़े।

कुकीज़ का उपयोग आपके ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने और ऑनलाइन लेन-देन को सरल बनाने के लिए भी किया जाता है। इनकी मदद से हम वेबसाइट पर आपके हर बार आने पर आपको पहचान सकते हैं और आपकी अनुकूलित सेटिंग्स याद रख सकते हैं। इससे आपका ब्राउज़िंग अनुभव सरल और बेहतर होता है। अंत में, हम वेबसाइट तक पहुँच के बारे में कुछ डेटा एकत्र करते हैं, ताकि पहचान रहित आँकड़े तैयार किए जा सकें और गति तथा कार्यक्षमता और उपयोग में आसानी के लिहाज़ से वेबसाइट का समग्र प्रदर्शन बेहतर बनाया जा सके।

मुख्यतः दो प्रकार की कुकीज़ होती हैं: ‘आवश्यक’ कुकीज़ और ‘गैर-आवश्यक’ कुकीज़।

  • आवश्यक कुकीज़: ये हमारी वेबसाइट के संचालन के लिए आवश्यक होती हैं। वेबसाइट पर आने पर ये आपके कंप्यूटर या डिवाइस में अपने आप सहेजी जाती हैं, ताकि आप वेबसाइट ब्राउज़ कर सकें और उसकी मुख्य सुविधाओं का उपयोग कर सकें।
  • गैर-आवश्यक कुकीज़: इनकी मदद से आप हमारी वेबसाइट पर अपने उपयोगकर्ता अनुभव को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं, लेकिन वेबसाइट के संचालन के लिए ये पूरी तरह आवश्यक नहीं हैं। ये आपके कंप्यूटर या डिवाइस में तभी सहेजी जाती हैं, जब आपने इसके लिए सहमति दी हो।

इन दोनों प्रकार की कुकीज़ की अलग-अलग विशेषताएँ होती हैं। इन्हें उनकी वैधता की अवधि और उन्हें सहेजने वाले स्रोत के आधार पर पहचाना और वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • स्थायी कुकीज़: ये सत्र समाप्त होने के बाद भी बनी रहती हैं। ये आगंतुक की हार्ड ड्राइव पर तब तक रहती हैं, जब तक इनकी अवधि समाप्त नहीं हो जाती या आगंतुक इन्हें हटा नहीं देता।
  • सत्र कुकीज़: ये केवल वेबसाइट पर जाने की अवधि (सत्र) तक रहती हैं। ब्राउज़र बंद करने पर इनकी अवधि समाप्त हो जाती है।
  • प्रथम-पक्ष कुकीज़: ये उस साइट की होती हैं, जिस पर आप जाना चुनते हैं।
  • तृतीय-पक्ष कुकीज़: ये साझेदार तृतीय पक्षों की गतिविधियों से जुड़ी होती हैं।

यदि आपको कुकीज़ के बारे में अधिक सामान्य जानकारी चाहिए, तो कृपया www.allaboutcookies.org पर जाएँ।

हमारी वेबसाइट पर उपयोग की जाने वाली कुकीज़ की सूची नीचे दी गई है:

  1. Google AJAX Search API (आवश्यक कुकीज़) - गोपनीयता संबंधी जानकारी
  2. Google Custom Search (आवश्यक कुकीज़) - गोपनीयता संबंधी जानकारी
  3. Google Analytics (विश्लेषण संबंधी कुकीज़) - गोपनीयता संबंधी जानकारी
Google Analytics

Google Analytics कुकीज़ को प्रथम-पक्ष कुकीज़ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, क्योंकि इन्हें हमारी वेबसाइट के डोमेन द्वारा सेट किया जाता है। हालाँकि, Google हमारे द्वारा Google Analytics के उपयोग से प्राप्त जानकारी एकत्र और संसाधित करता है। Google Analytics से एकत्र की गई जानकारी का Google किस प्रकार उपयोग करता है, यह जानने के लिए यहाँ उपलब्ध Google Analytics की गोपनीयता नीति देखें: https://support.google.com/analytics/answer/6004245।

Google अपनी कुकीज़ से प्राप्त डेटा का किस प्रकार उपयोग करता है, इसकी जानकारी के लिए कृपया www.google.com/policies/privacy/partners/ पर जाएँ।

आप कुकीज़ का प्रबंधन कैसे कर सकते हैं?

आप अपनी इच्छानुसार कुकीज़ का प्रबंधन कर सकते हैं और उन्हें हटा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.allaboutcookies.org पर जाएँ।

अपने डिवाइस से कुकीज़ हटाना

आप अपने ब्राउज़र का ब्राउज़िंग डेटा और इतिहास साफ़ करके अपने डिवाइस में पहले से मौजूद सभी कुकीज़ हटा सकते हैं। इससे आपके द्वारा देखी गई सभी वेबसाइटों की कुकीज़ हट जाएँगी। हालाँकि, ध्यान रखें कि इससे कुछ सहेजी गई जानकारी भी हट सकती है (जैसे सहेजे गए लॉगिन विवरण और साइट संबंधी प्राथमिकताएँ)।

किसी विशेष साइट की कुकीज़ का प्रबंधन

किसी विशेष साइट की कुकीज़ पर अधिक नियंत्रण के लिए अपने पसंदीदा ब्राउज़र की गोपनीयता और कुकी सेटिंग्स देखें। अधिकांश ब्राउज़र आपको कुकीज़ अस्वीकार करने, स्वीकार करने और हटाने की सुविधा देते हैं। ऐसा करने के तरीके ब्राउज़र और उसके संस्करण के अनुसार अलग-अलग होते हैं।

कुकीज़ ब्लॉक करना

आप अधिकांश आधुनिक ब्राउज़र में ऐसी सेटिंग कर सकते हैं जिससे आपके डिवाइस पर कोई भी कुकी सहेजी न जाए। हालाँकि, इसके बाद हमारी वेबसाइट या उसके कुछ पृष्ठों पर हर बार जाने पर आपको कुछ प्राथमिकताएँ स्वयं समायोजित करनी पड़ सकती हैं। कुछ या सभी कुकीज़ ब्लॉक करने से कई वेबसाइटों के उपयोग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।